पंजाब में किसानों ने एक बार फिर हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। ये ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किया गया है। SKM ने कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 25 अक्टूबर को हाईवे जाम किया जाएगा। वहीं, 29 अक्टूबर को सभी जिलों के डीसी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।
नेता व अधिकारियों का करेंगे विरोध
SKM ने ये भी कहा है कि आप, भाजपा और अधिकारियों का भी विरोध करेंगे और जहां केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू जहां पहुंचेंगे, वहीं उनका विरोध किया जाएगा।
पंजाब में किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, आज धान की मंडियों में खरीदारी के मुद्दे पर किसान संगठन जालंधर को लुधियाना से जोड़ने वाले हाईवे पर 21 अक्टूबर को 2 जगह धरना दिया। किसान ने हाईवे का ट्रैफिक रोक दिया।
वहीं, किसानों ने फगवाड़ा चीनी मिल के सामने भी धरना लगाया हुआ है। जिस कारण हाईवे में पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस की ओर से ट्रैफिक को कंट्रोल किया गया और दूसरी तरफ से निकाला गया।