शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आज आतंरिक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में 2 तख्त के जत्थेदारों को उनकी सेवाओं से मुक्त कर दिया गया है। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
SGPC ने श्री केसगढ़ साहिब की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह गड़गज को दी है। इसके साथ ही उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब का भी चार्ज सौंपा गया है। जबकि ज्ञानी बाबा तेग सिंह को श्री दमदमा साहिब की जिम्मेदारी दी गई है।
SGPC ने हटाने के पीछे बताया कारण
SGPC सदस्य जसवंत सिंह पुड़ैण ने कहा कि 2 दिसंबर के फैसले के कारण ही दोनों तख्तों के जत्थेदारों को हटाया गया है। ज्ञानी रघबीर सिंह बिना बताए फैसले ले रहे थे। वे विदेश भी बिना बताए जा रहे थे। जिसके कारण उन्हें उनके पद से हटाया गया है।