जालंधर, रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट और इनर व्हील जालंधर के सद्सयों ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी संपन्न करवाई। रोटरी पदाधिकारियों का कहना है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के बेटी की मदद करने को यह शुभ काम किया जा रहा है।
जिसके लिए सभी सदस्यों ने अपनी क्षमता अनुसार जेब से नेक काम के लिए नकद या वस्तु के रूप में उदारतापूर्वक योगदान दिया।
इस समारोह में डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर, डॉ. हरविंदरजीत कौर ग्रोवर, इंजी.कुलदीप सिंह, इंजी.ए.के. कुंद्रा, इंजी.दर्शन सिंह, शिखा जुनेजा, सुखदेव सिंह, पी.आर. चौधरी, विनी सिंह, डॉ.पूजा कपूर, गुरजीत पनेसर, पी.एस. बिंद्रा और इंजी.जोगिंदर सिंह ने सहयोग दिया।
उन्होंने बताया कि रोटरी और इनर व्हील एनजीओ लंबे समय से लड़कियों की शादी के लिए मदद करती आ रही है। आगे भी ऐसे समाज सेवा के कार्य किए जाते रहेंगे।