विदेश से आए दिन कोई न कोई मौत की खबरे आती रहती है, वही अब ताजा मामला पुर्तगाल से सामने आया है। जहा एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक गुरदासपुर जिले के गाव सेखवां जहादपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मलकीत एक्टिवा पर काम से घर आ रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में उसकी मौत हो गई।
डेढ़ महीने पहले छुट्टी से लौटा था
मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई ढाई साल पहले कमाने के लिए ऑस्ट्रिया गया था और बाद में स्थायी निवास के लिए ऑस्ट्रिया से पुर्तगाल चला गया। कागजात मिलने के बाद, डेढ़ महीने पहले छुट्टी लेकर विदेश वापस चला गया था। जहा उसकी मौत हो गई।