पंजाबी गायक करण औजला और Yoyo हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब महिला आयोग ने दोनों के गानों पर संज्ञान लिया है। साथ ही, इस संबंध में कार्रवाई के लिए पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों के दो गानों का ज़िक्र है। साथ ही कहा गया है कि इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुची है। पुलिस से 11 अगस्त तक आगे की कार्रवाई की रिपोर्ट मागी गई है।
दोनों के गानों में महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल
बता दे कि पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि यो यो हनी सिंह का गाना 'मिलियनेयर' (Millionaire ) सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।वही दूसरे पत्र में आयोग ने करण औजला के गाने 'एमएम गबरू' का ज़िक्र किया है। आयोग ने कहा कि यह गाना भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भी महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक है।
सिंगर समाज की आवाज होते हैं
महिला आयोग ने दोनों को तलब किया है। साथ ही कहा कि जो यह भाषा प्रयोग करते हैं। उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए मैंने इन गानों को बैन करवाया जाएगा। सिंगर समाज की आवाज होते हैं।