ख़बरिस्तान नेटवर्क : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के आखिर में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने दी है। वह इस समय रूस के दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी पहली मॉस्को की यात्रा है।
रूस के रक्षामंत्री से की बातचीत
डोभाल ने रूसी रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि अब हमारे बहुत अच्छे रिश्ते बन गए हैं, जिनकी हम कदर करते हैं। हमारे देशों के बीच एक मजबूत साझेदारी है और हम हाई लेवल पर बातचीत करते हैं।
कई मायनों में अहम है दौरा
अजित डोभाल बुधवार को रूस में पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी पहली मॉस्को यात्रा है। कहा जा रहा है कि डोभाल राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात कर सकते हैं। ट्रंप की लगातार टैरिफ की धमकियों के बाद यह दौरा और भी अहम हो गया है।