ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लोग अपना घर, खेत छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। लोगों की मदद के लिए NGO और पंजाब के कलाकार आगे आए हैं। वहीं पंजाब सरकार ने बाढ़ को लेकर आधिकारिक आंकड़े जारी किया है कि पंजाब को कितना नुकसान हुआ है।
12 जिले बाढ़ की चपेट में
पंजाब सरकार ने बाढ़ को लेकर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पंजाब में बाढ़ की चपेट में 12 जिले आएं हैं। इन 12 जिलों के 1044 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग लापता है। पठानकोट सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 6 है।
94 हजार एकड़ फसल खराब
वहीं अगर फसलों की बात करें तो बाढ़ के कारण 94 हजार एकड़ की फसल खराब हो चुकी है। अकेले अृतसर में ही 23 हजार एकड़ की फसल खराब हुई। बाढ़ के कारण पंजाब के 2 लाख, 56 हजार और 107 लोग प्रभावित हुए हैं। यह आंकड़े 1 अगस्त से लेकर 1 सितंबर के बीच के हैं।