पंजाब के 12 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में है । वही अब अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। वही जालंधर में बीती रात से हो रही बारिश के कारण शहर के हालत नाजुक बने हुए हैं। इस दौरान केंद्रीय हलके के दकोहा के इलाके में एक घर की छत गिर गई। इस दौरान इस हादसे में परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए जबकि एक 16 साल की लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
आम आदमी पार्टी से इंचार्ज नितिन कोहली मौके पर पहुंचे
फिलहाल लड़की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वही इस हादसे के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी से इंचार्ज नितिन कोहली भी मौके पर पहुंचे और घर लड़की का हाल जाना।वही नितिन कोहली ने ने बोला जालंधर में यह पहली घटना है, तीन दिन से घर के पास पानी लगा हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई है
जालंधर कैंट में भी आया बाढ़ का पानी
बता दे कि जालंधर कैंट में भी बाढ़ का पानी आ गया है। जिसने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ का पानी जगराल, मीरपुर, उधोपुर और खुनखुना में आ चुका है और लोगों के घरों से लेकर खेतों में घुस चुका है। बाढ़ के पानी के आने के कारण लोग अपनी छतों पर आ गए हैं।