ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार देर रात उन्होंने सरकार को अपना यह इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह निजी कारण बताए जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि की है।
5 अक्टूबर 2023 को संभाला था पद
गुरमिंदर गैरी 5 अक्टूबर 2023 को पंजाब के एडवोकेट जनरल बने थे। उन्हें विनोद घई के बाद यह पदभार सौंपा गया था। विनोद घई ने भी निजी कारणों की वजह से ही अपना इस्तीफा दिया था।
2 सालों में 5वां इस्तीफा
पंजाब में पिछले 2 सालों में एडवोकेट जनरल के पद पर कई बदलाव हुए हैं। इससे पहले अनमोल रतन सिद्धू और विनोद घई इस पद पर रह चुके हैं।