ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त फैसलों के कारण पाकिस्तान बौखला गया है। इसी का नतीजा है कि आए दिन पाकिस्तान के मंत्री भारत को गिदड़ धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। अब पाकिस्तान के रेलमंत्री ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हमने शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 परमाणु मिसाइलें भारत के लिए रखी हैं। इन्हें सजाने के लिए नहीं रखी हैं।
भारत जंग के लिए तैयार रहे
पाकिस्तानी रेलमंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को रोकता है तो हम उसकी सांसे रोक देंगे। भारत को जंग के लिए तैयार रहना होगा। पाकिस्तान के पास जो परमाणु हथियार सजाने के लिए नहीं रखे हैं। हमने शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 परमाणु मिसाइलें भारत के लिए रखी हैं। देशभर में हमने अपने परमाणु हथियार कई जगह छिपा कर रखे हैं।
भारत इसलिए हमला नहीं कर रहा
मंत्री अब्बासी ने आगे कहा कि भारत जानता है कि हमारे पास अच्छे हथियार हैं, इसलिए वो हम पर हमला नहीं कर सकते हैं। हमारी मिसाइलों का निशाना भारत की तरफ है। इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम के फैसले से मुकाबला करने के लिए तैयार है।
एयरस्पेस बंद करने से भारत परेशान
अब्बासी ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद कर दिया है। सिर्फ दो दिन के अंदर ही भारत की एविएशन इंडस्ट्री परेशान हो गई है। भारत को अपनी गलती का एहसास हो गया है। अगर हमने 10 दिन और एयरस्पेस बंद रखा तो भारत की एयलाइंस दिवालिया हो जाएंगी।