web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा हो जाएगा अमृतसर से दिल्ली का ट्रेन सफर पढ़िए आज का पंचांग और राशिफल


अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा हो जाएगा अमृतसर से दिल्ली का ट्रेन सफर
10/27/2023 8:27:30 AM         Raj        Amritsar to Delhi, Train Journey, Jalandhar To Delhi Train Journey             

अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा हो जाएगा अमृतसर से दिल्ली का ट्रेन सफर। पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत हेयर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं अकाली दल के नेता को एक ट्वीट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे लेकर सुखबीर बादल मोहाली में SSP ऑफिस पहुंच गए। 


आज के इवेंट

जालंधर में आज महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।


वीरवार की खबरें

2 घंटे में पूरा होगा अमृतसर से दिल्ली का रास्ता
अमृतसर-दिल्ली के 465 किलोमीटर का 6 घंटे से ज्यादा का सफर अब करीब दो घंटे का रह जाएगा, क्योंकि इस रूट पर बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। जमीन एक्वायर करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

खेलमंत्री गुरमीत हेयर करेंगे शादी

पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत मीत हेयर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके शादी की कार्ड की फोटो सामने आई है। वह 29 अक्टूबर को सगाई करेंगे। उसके बाद पंजाब आकर शादी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी पर SSP ऑफिस पहुंचे सुखबीर बादल

अकाली दल के नेता बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी पर पार्टी प्रधान सुखबीर बादल मोहाली में SSP ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपनी नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

तरनतारन में गुटका साहिब की बेअदबी

तरनतारन में गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। ट्यूशन से घर आ रहे बच्चे को गली में गुटका साहिब के अंग मिले थे। इसकी जानकारी उसने परिवार को दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जालंधर में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

27 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा है। जिसे देखते हुए जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने छुट्टी के आदेश दिए हैं। वहीं शोभा यात्रा का रूट प्लान भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बंटी रोमाणा के वायरल ट्वीट पर कंवर ग्रेवाल का बयान

अकाली दल के नेता बंटी रोमाणा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद अब खुद कंवर ग्रेवाल सामने आए हैं और उन्होंने वीडियो जारी कर वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जालंधर में STF ने 4 नशा तस्करों को पकड़ा

 

जालंधर के नामदेव चौक के पास से STF टीम ने ट्रैप लगाकर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

गोलियों से दहला अमेरिका, 22 लोगों की मौत

अमेरिका एक बार फिर गोलियों से दहल उठा है। लूइस्टन शहर में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि जख्मियों की संख्या 60 से भी पार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

लुधियाना में होगी Open Debate
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहस की जगह और टाइमिंग तय कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बहस लुधियाना के PAU यूनिवर्सिटी में होगी। हरेक पार्टी को सिर्फ 30 मिनट का ही समय दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

हिमाचल के CM की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की तबियत अचानक खराब हो गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत
कर्नाटक में बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर एक SUV गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा वीरवार सुबह 7.15 बजे चित्रावती ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के सामने हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जालंधर में लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर से की लूट की कोशिश 
जालंधर के फिल्लौर में 2 लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर को लूटने की कोशिश की। दोनों के पास रिवॉल्वर थी और दुकान के अंदर उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


आज का पंचांग 

शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2023 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर उत्तर भाद्रपदा नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42 से 12:26  तक है। राहुकाल सुबह 10:41 मिनट से 12:04 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे।

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि

घर परिवार में शुभता बनी रहेगी। अपनों के सहयोग से कार्य पूरे करेंगे। परस्पर विश्वास बनाए रखेंगे। नीति नियमों पर फोकस रहेगा। पहल करने से बचें। समय साधारण है। व्यवस्था का उल्लंघन न करें। विनम्रता से काम निकालें। रुटीन संवारें। सहजता सरलता से आगे बढ़ें। लोगों की बातों में आने से बचें, सावधानी बरतें। वाणी व्यवहार में मिठास बढ़ाएं। सबका सम्मान रखें। सहज गति से आगे बढ़ते रहें. आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें।  

वृष राशि

उद्योग व्यापार में रुटीन बनाए रखेंगे। सकारात्मक समय का लाभ उठाएंगे। प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी। साख सम्मान बना रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सोच विचारकर फैसले लेंगे। सेहत का ख्याल रखेंगे। आवश्यक कार्यों पूरा करने का प्रयास बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी। नेतृत्व क्षमता संवार पाएगा। साथी समकक्ष सहयोगी होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे।

मिथुन राशि

मेहनत और लगन से कार्यगति बेहतर बनाए रखेंगे। आर्थिक प्रयास सहज रहेंगे। सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठों और अनुभवियों से सीख सलाह बनाए रखेंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। बजट से चलेंगे। लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं। उधार लेनदेन न करें। नियम अनुशासन रखें। चर्चा संवाद और भेंटवार्ता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। समयबद्धता बनाए रखेंगे। फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। बहस से बचें।

कर्क राशि 

अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घूमने सै करने के मनोरंजन के अवसर बनेंगे। लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। व्यवस्था मजबूत रखेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएं। प्रतिभा से जगह बनाएंगे। कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे।  

सिंह राशि

अनुकूलता का प्रतिशत संवार पर रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जिम्मेदारों का सानिध्य बनाए रखेंगे। मितभाषी रहेंगे। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा। परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे। प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। पैतृक पक्ष सहयोगी होगा। सहज बनें। बड़ों की सुनें। निजी विषयों में संवेदनशीलता दिखाएंगे। 

कन्या राशि

यात्रा हो सकती है। वाद संवाद पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करेंगे। व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे। संकोच दूर होगा। कामकाजी स्थिति संवरेगी। साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे। अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा। तेजी रखें। सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे। प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे। 

तुला राशि

घर में सुख सौख्य बना रहेगा। प्रियजनों का आगमन होगा। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। अतिथि का सत्कार करेंगे। सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे। भरोसा बनाए रखेंगे।

वृश्चिक राशि

नवीनता में रुचि बनाए रखेंगे। संस्कारों पर जोर बना रहेगा। नीति-रीति का पालन करेंगे। जीवनस्तर ऊंचा रहेगा। सृजनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी। पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। वातावरण में अनुकूलन रहेगा। इच्छित कार्य आगे बढ़ाएंगे।  

धनु राशि

रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी। करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गलतियां करने से बचें। बहस विवाद में न पड़ें। व्यवस्था अनुशासन बने रहेंगे। विनय विवेक बनाए रखेंगे। हड़बड़ी व जल्दबाजी न दिखाएं। दान धर्म रखें। विनम्रता बनाए रहें। आर्थिक विषयों में सजग रहेंगे। 

मकर राशि

काम विस्तार पर जोर रखेंगे। सहकर्मियों और मित्रों का साथ रहेगा। स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अनुशासन से कार्य करेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा। वाणिज्यिक अवसर भुनाएंगे। उपलब्धियां बढ़ाने का समय है। प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। 

कुंभ राशि

विभिन्न स्त्रोतों से लाभ और प्रभाव में वृद्धि की संभावना रहेगी। जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा। सहज संवाद बनाए रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी। समय प्रबंधन बेहतर होगा। सकारात्मक परिणाम बनेंगे। करियर व्यापार में उछाल बनी रहेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। 

मीन राशि

सूझबूझ से काम लेंगे। लक्ष्य पूरा करेंगे। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर होंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। कार्य व्यापार में तेजी रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। पेशेवर संबंध संवरेंगे। व्यवसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। 

'Amritsar to Delhi','Train Journey','Jalandhar To Delhi Train Journey'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा हो जाएगा अमृतसर से दिल्ली का ट्रेन सफर

    अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा हो जाएगा अमृतसर से दिल्ली का ट्रेन सफर पढ़िए आज का पंचांग और राशिफल

Recent Post

  • हिमाचल में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत,

    हिमाचल में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत, चामुंडा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

  • अमृतसर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना,

    अमृतसर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना, यात्रियों में दहशत का माहौल

  • Independence Day 2025 :

    Independence Day 2025 : CM भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया झंडा, जालंधर में मंत्री सौंद ने किया ध्वजारोहण

  • जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से  अब तक 52 की मौ'त,

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अब तक 52 की मौ'त, 100 से ज्यादा लोग लापता

  • ब्यास नदी के उफान के कारण कपूरथला के कई गांव चपेट में,

    ब्यास नदी के उफान के कारण कपूरथला के कई गांव चपेट में, लोगों को निकालने में जुटी SDRF टीम

  • आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित,

    आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, केंद्र ने पंजाब में 800 करोड़ के प्रोजेक्टस किए बंद

  • केंद्र ने पंजाब में 800 करोड़ के प्रोजेक्टस किए बंद,

    केंद्र ने पंजाब में 800 करोड़ के प्रोजेक्टस किए बंद, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 12 लोगों की मौ'त

  • वाह जी वाह! बच्चों की लग गई मौजाਂ,

    वाह जी वाह! बच्चों की लग गई मौजाਂ, 4 दिन रहेगी स्कूलों में छुट्टियां

  • जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 12 की मौ'त,

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 12 की मौ'त, 25 से ज्यादा लोग लापता

  • जालंधर फूड सेफ्टी टीम एक्शन में,

    जालंधर फूड सेफ्टी टीम एक्शन में, दूध से लेकर Momos के लिए सैंपल

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY