तरनतारन के खेमकरण में गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। गुटका साहिब के फटे अंग मिलने पर लोगों ने इसकी जानकारी गुरुद्वारा साहिब को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
यादविंदर ने बताया कि उनसाक बेटा रणजीत सिंह रात को ट्यूशन से घर लौट रहा था। इस दौरान उसे गली में गटर के पास गुटका साहिब के फटे हुए अंगे मिले। वउसने परिवार को इसके बारे में बताया।
गली में पड़े थे गुटका साहिब के अंग
रणजीत ने बताया कि वह ट्यूशन से लौट रहा था तो गुटका साहिब के 15 से 16 अंग गली में पड़े हुए थे। मैंने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी को जानकारी दी। जिन्होंने गुटका साहिब के अंगों को अपने पास सुरक्षित रख लिया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।