जालंधर बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा में एनआरआई महिला सुदेश रानी और आप नेता अयूब खान के बीच मकान पर कब्जा करने को लेकर हाथापाई हो गई। सुदेश रानी ने अप नेता अयूब खान पर मकान पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। वहीं इस आरोपों को आयूब खान ने पूरी तरह से नकार दिया है।
NRI महिला इस समय सिविल अस्पताल में एडमिट है और अयूब खान शहर के प्राइवेट अस्पताल में। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले राजनीतिक रंगत मिलनी शुरू हो गई है। NRI महिला सुदेश रानी का हाल जानने के लिए पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू और शिरोमणी अकाली दल के सीनियर नेता गुरचरण सिंह चन्नी सिविल अस्पताल पहुंचे।
पुलिस कमिश्रनर को देंगे अयूब खाने के खिलाफ शिकायत
पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि आप नेता अयूब खान ने महिला के साथ मारपीट की है और उसका मकान भी खाली नहीं कर रहा है। इस मामले को लेकर वह सोमवार को पुलिस कमिश्रनर को मिलेंगे और शिकायत दर्ज करवाएंगे।
पूर्व विधायक पवन टीनू ने कहा कि जिस महिला के साथ मारपीट की गई है। उसको पुलिस प्रशासन व पंजाब सरकार की तरफ से इंसाफ नहीं मिल पा रहा। जो कि बहुत ही गलत है। आप नेता सरेआम धक्का कर रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है।
किराए पर लिया था मकान अब खाली नही कर रहा
NRI महिला सुदेश रानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अयूब खान ने मकान किराए पर लिया था और उसके बाद धीरे-धीरे उस पर कब्जा करने लग गया। जब मकान खाली करवाने की बात हुई तो उनके साथ मारपीट करने लग गया। अयूब खान ने यह कह मकान लिया था कि वह अपना मकान तैयार कर रहा है। लेकिन अब खाली नहीं कर रहा।
2014 में महिला के पति से मकान खरीद लिया था
आप नेता अयूब खान ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला सुदेश रानी के पति से उन्होंने 2014 में 20 लाख रुपए के करीब पैसे देकर मकान खरीद लिया था। 3 साल बाद महिला का पति मर गया। जिसके बाद वह सुदेश रानी से कहते रहे कि रजिस्ट्री उनके नाम पर करवा दें तो महिला ने टालमटोल करनी शुरु कर दी। तब भी उन्होंने कुछ नहीं कहा।
उसके बाद सुदेश रानी के बेटे और बेटी की शादी आ गई। उसने मकान में रहने की बात कही। उन्होंने उपरी मंजिरा पर कमरा दे दिया। जिसके बाद सुदेश रानी लगातार ही उनके साथ लड़ाई करने लग गई। जबकि उल्टा महिला ने अपने जेठ के साथ मिलकर उन पर हमला किया और उनकी पत्नी शबनम पर भी। जिसमे दोनों ही घायल हो गए। जबकि सुदेश रानी ने को किसी न हाथ नहीं लगाया और जानबूझ कर सिविल में एडमिट हो गई। गली में पांच कैमरे लगे हुए हैं और उन्होंने भी सारी घटना की रिकार्डिंग की है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
पुलिस सीसीटीवी खंगाले दूध का दूध हो जाएगा और पानी का पानी। इसी के साथ वह NRI महिला सुदेश रानी के खिलाफ सिविल अस्पताल प्रबंधको को शिकायत देगें और पूरी जांच करने की मांग करेगें। क्योंकि एनआरआई महिला ने ब्लैड के साथ अपने उपर हमला कर लिया। अगर बोर्ड सही ढंग से जांच करेगा तो सच सामने आ जाएगा।