खबरिस्तान नेटवर्क। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेटी के मुताबिक उसकी मां ने ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। समाज को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला उत्तराखंंड के हरिद्वार में तब सामने आया जब भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अपनी ही बेटी के लिए दरिंदा बन गई।
महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। उनकी 13 साल की बेटी एक महीने से पिता के साथ रह रही थी। जब से बेटी आई थी वह गुमसुम थी। जब पिता ने बात की तो बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही निकले और पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया।
ब्वॉयफ्रेंड के होटल से पकड़ा
बीजेपी नेत्री को पुलिस ने हरिद्वार में सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है। हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास सुमित ने एक होटल लीज पर लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां इसी होटल में रह रही थी।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने आरोपित भाजपा महिला नेता के मित्र सुमित पटवाल निवासी सुमननगर रानीपुर हरिद्वार को भी गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि संबंधित नेत्री की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त की गई है।