web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के घर के बाहर धरना , लगाए टैंट, सौंपा मांग पत्र


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के घर के बाहर धरना
5/28/2024 5:00:06 PM         Ojasvi Kaushal        BJP, Farmers, Kisan Mazdoor Sangharsh Commitee Protest, BJP Candidate Sushil Kumar Rinku, Farmers, Hindi News Punjab News            ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ, ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ  

पूरे पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने भाजपा नेताओं और लोकसभा उम्मीदवारों के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य मंगलवार को दोपहर 12 बजे टैंट लगाकर जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के घर के बाहर बैठ गए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

वहीं जालंधर से किसान जत्थेबंदी के प्रधान सलविंदर सिंह जानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए किसानों को अभी तक नहीं रिहा किया गया। किसान भाईयों की रिहाई के लिए कई बार केंद्र और पंजाब सरकार के नुमाइंदों से मिल चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

किसानों को लिखित रूप से आश्वासन नहीं मिला

उन्होंने कहा तीन कृषि कानूनों की लड़ाई काफी लंबी चली। लेकिन लिखित रूप में कोई आश्वासन नहीं दिया गया। फसलों पर जो एमएसपी मिलनी चाहिए। उसके लिए लगातार ही केंद्र के मंत्रियों के साथ बैठकें करते आए हैं। बता दें कि आज पूरे पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों की तरफ से भाजपा उम्मीदवारों के घरों का घेराव किया गया है। 

रिंकू को सौंपा मांग पत्र

इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को किसान जत्थेबंदियों के सदस्यों की तरफ से मांग पत्र दिया गया। सुशील कुमार रिंकू ने आश्वासन दिया कि वह उनकी आवाज को ऊपर तक लेकर जाएंगे और जो मांगें लेकर वह उनके पास आए हैं। उन्हें जल्द ही लागू करवाया जाएगा।

किसानों ने रखी ये मांगें- 

1. MSP खरीद की गारंटी को कानून बनाया जाए

2. सारी फसलों के दाम 3-2+50% फॉर्मूले अनुसरा तय किया जाए

3. किसानों और मजदूरों को कर्जा मुक्त किया जाए(कॉरपोरेट घरानों का कर्जा माफ किया क्यों?)

4. खेती को प्रदूषण कानून में से बाहर किया जाए

5. पिछले आंदोलन के पर्चों को रद्द किया जाए

6. बिजली एक्ट 2023 को रद्द किया जाए

7. जमीन एक्वायर कानून 2013 को बरकरार रखा जाए

8. किसानों और खेती मजदूरों को 58 साल की उम्र के बाद 10,000 पेंशन दी जाए

9. फसल बीमा योजना को सरकार खुद प्रीमियम भर के अपने आधार पर लागू करें

10. फसल बीमा संस्था में भारत बाहर आए

11. लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा दी जाए, ना की टिकट? 

12. खन्नोरी बॉर्डर पर शहीद शुभकरण सिंह जो मोदी सरकार की गोली से शहीद हुआ उसके दोषियों को जेल में डाला जाए।

'BJP','Farmers','Kisan Mazdoor Sangharsh Commitee Protest','BJP Candidate Sushil Kumar Rinku','Farmers','Hindi News Punjab News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा कहा-

    भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा कहा- जिम्मेदारी को समझे

  • गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल को संसद में आने से रोका

    गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल को संसद में आने से रोका , सेशन में सिर्फ 19% उपस्थिति

  • पंजाब :

    पंजाब : BJP का बड़ा एक्शन, इन 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

  • पंजाब में BJP के इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

    पंजाब में BJP के इस विधायक ने छोड़ी पार्टी , AAP में हुए शामिल

  • कांग्रेस के यूथ प्रधान व NSUI के पूर्व अध्यक्ष BJP में हुए शामिल

    कांग्रेस के यूथ प्रधान व NSUI के पूर्व अध्यक्ष BJP में हुए शामिल , अमित शाह का 26 को पंजाब दौरा

  • पंजाब कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ किसानों की मीटिंग खत्म,

    पंजाब कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ किसानों की मीटिंग खत्म, रखी यह मांगें

  • तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर नाचे भाजपा कार्यकर्ता,

    तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर नाचे भाजपा कार्यकर्ता, पटाखे फोड़े और लड्डू बांट दी बधाईयां

  • पंजाब के किसानों को ही एयर पॉल्यूशन के लिए हमेशा दोषी ठहराया गया

    पंजाब के किसानों को ही एयर पॉल्यूशन के लिए हमेशा दोषी ठहराया गया बाबा संत सीचेवाल

  • किसानों ने एक बार फिर टोल प्लाजा किया बंद,

    किसानों ने एक बार फिर टोल प्लाजा किया बंद, इस बार बढ़ते टैक्स को लेकर कर रहे प्रदर्शन

  • रेप के मामले में बीजेपी विधायक को 25 साल की कैद,

    रेप के मामले में बीजेपी विधायक को 25 साल की कैद, दस लाख रुपए देना होगा जुर्माना

Recent Post

  • नोएडा में रातों-रात अरबपति बना युवक,

    नोएडा में रातों-रात अरबपति बना युवक, अमेरिका की टैरिफ धमकी पर भारत का जवाब

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन,

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे

  • सिद्धू मूसेवाला के पुतले पर फायरिंग,

    सिद्धू मूसेवाला के पुतले पर फायरिंग, मां चरण कौर ने शेयर की भावुक पोस्ट

  • अमेरिका की टैरिफ धमकी पर भारत का दो टूक जवाब,

    अमेरिका की टैरिफ धमकी पर भारत का दो टूक जवाब, राष्ट्रहित के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे

  • रक्षाबंधन का धागा एक अर्थ अनेक

    रक्षाबंधन का धागा एक अर्थ अनेक - गुरुदेव श्री श्री रविशंकर

  • जालंधर में जन्मदिन मना कर लौट रहे 2 दोस्तों की एक्सीडेंट में मौ'त,

    जालंधर में जन्मदिन मना कर लौट रहे 2 दोस्तों की एक्सीडेंट में मौ'त, एक गंभीर रूप से जख्मी

  • पंजाब में इमिग्रेशन एजेंटों पर NIA की कार्रवाई,

    पंजाब में इमिग्रेशन एजेंटों पर NIA की कार्रवाई, अमृतसर-गुरदासपुर में की रेड

  • नोएडा में 20 साल का युवक बन गया सैकिंडों में दुनिया का सबसे अमीर इंसान,

    नोएडा में 20 साल का युवक बन गया सैकिंडों में दुनिया का सबसे अमीर इंसान, बैंक में आ गए 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए

  • NOTORIUS क्लब में हाईप्रोफाईल झगड़ा,

    NOTORIUS क्लब में हाईप्रोफाईल झगड़ा, EASTWOOD VILLAGE के मालिक के बेटे और भतीजे पर हमला

  • गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल,

    गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इस बार इतने दिन रहेगा जेल से बाहर

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY