पंजाब में आम आदमी पार्टी के 3 साल पूरा होने पर पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री रहेंगे और अगले 5 साल भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे।
सीएम मान ही रहेंगे पंजाब के सीएम
केजरीवाल ने कहा कि हमें पंजाब के गरीबों की सेवा करनी है। लोगों को इंसाफ दिलाना है और नशे व भ्रष्टाचार को खत्म करना है। इसलिए हम गुरुओं का आर्शीवाद लेने आए हैं। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर 5 साल पूरे करेंगे और आगे भी वह 5 साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे।
हम रंगला पंजाब बना रहे हैं
वहीं सीएम भगंवत मान ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। हमने 52 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। केजरीवाल ने जो गारंटियां दी हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश की जा रही है और रंगला पंजाब बनाने का काम किया जा रहा है। इसीलिए हम गुरुओं का आर्शीवाद लेने आए हैं।