जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के भाजपा मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लैटर लिखकर पार्टी हाईकमान को अपने इस फैसले से रुबरू करवाया है।
सुनील जाखड़ को भेजा लैटर
![](../PictureLarge/7d52eda2-05d1-4089-bb62-393521cb14a4WhatsApp%20Image%202024-06-30%20at%202.45.16%20PM.jpeg)
गौरव जोशी ने लैटर में लिखा कि मैं बड़े ही दुखी दिल से भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने यह लैटर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को भेजी है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ने से भाजपा को नुकसान हो सकता है।
AAP में जाने की चर्चाएं तेज
कयास लगाए जा रहे हैं कि गौरव जोशी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि खुद सीएम भगवंत मान उन्हें पार्टी में शामिल करवाएंगे। हालांकि गौरव शुक्ला किसी और पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है।