ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सरकार एक्शन मोड में है। हमले के बाद से ही विदेशी प्रवासियों को भारत से निकाला जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की सीमा हेदर भी लगातार खबरों में सुर्खियों में बनी हुई है। भारत के लोग उसे भी वापिस भेजने के लिए कह रहे है। वहीं दूसरी और सीमा हेदर को ISI का सीक्रेट एजेंट भी कहा जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
बता दें कि ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष, मौलाना साजिद रशीदी ने हाल ही हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। इसी के साथ उन्होंने सीमा हेदर पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि सीमा ISI की एजेंट है। वो बिना वीजा के भारत में अवैध रूप से घुसी थी। हेदर की गंभीरता से जांच की जाए।
सीमा ने कहा- भारत में रहने दे
रेपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सीमा हेदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगते हुए एक विडियो बनाया था। इस विडियो में वो कहती हैं कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी और मगर अब भारत की बहु हु। इसके साथ ही उसने शादी के बाद से ही हिन्दू धर्म अपना लिया है। मुझे भारत से बाहर न निकाला जाए।
2023 में भारत आई थी सीमा
सीमा हेदर 2023 में पाकिस्तान के कराची में अपना घर छोड़ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत अपने प्रेमी के पास आई थी। सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं। वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रहे सचिन मीणा के साथ रहने लगी थीं। दोनों की मुलाकात साल 2019 में ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए हुई थी। उसी के लिए वो अवैध रूप से भारत में घुसी थी। इसके बाद अजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया था। जब उसकी शादी सचिन मीणा के साथ हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों के साथ हुई तब जाकर मामला शांत हुआ था।