web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Indian Premier League 2024 : 17 साल के इतिहास में बन गया नया महारिकॉर्ड, पहली बार लगे इतने छक्के


Indian Premier League 2024 : 17 साल के इतिहास में
5/15/2024 1:27:21 PM         Raj        ipl 2024, most sixes in an IPL season, record of most sixes in IPL season has been broken, player with most sixes in an IPL season, most sixes in ipl 2024             

IPL 2024 becomes the season with most sixes : पिछले कुछ वर्षों में, टी20 प्रारूप बल्लेबाजों का खेल बन गया है। जिसमें गेंदबाजों की जमकर पिटाई देखने को मिली है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज छक्के तो बड़ी आसानी से जड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2024 में देखने को मिला है। इस सीजन बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी बल्ले से खूब रन बनाए हैं और कई बार हवाई शॉट जड़े हैं। इससे पता चलता है कि इस आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इस सीजन में कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इसी साल बना है। वहीं, अब छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड भी टूट गया है। 17 साल के इतिहास में पहली बार है जब आईपीएल 2024 में अभी तक इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिले थे। 

मौजूदा सीजन में अभी भी 6 लीग मैच बाकी है 

चौंकाने वाली बात ये है कि इस सीजन में अभी भी 6 लीग मैच बाकी है और फिर प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। ऐसे में ये आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है। जैसे-जैसे सीजन तेजी से आगे बढ़ रहा है वैसे ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली शीर्ष-4 टीमों की लड़ाई जारी है। इसके अलावा, अगर आईपीएल 2024 में टीमों द्वारा लगाए गए छक्कों की संख्या की सूची पर नजर डालें, तो सात टीमों ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है और तीन अन्य टीमें भी इसके करीब हैं। 

IPL 2024 में बना छक्कों का नया महारिकॉर्ड

सीजन के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 20 छक्के जड़े। इसी के साथ आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2023 में 1124 लग थे। लेकिन इस बार लीग स्टेज में ही ये आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, आईपीएल के 17 सीजन में ये सिर्फ तीसरा ही मौका है जब 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं। 

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

1125 छक्के - 2024

1124 छक्के - 2023

1062 छक्के - 2022

872 छक्के - 2018

784 छक्के - 2019

छक्के जड़ने में इन बल्लेबाजों का बोलबाला 

आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 12 मैचों में 35 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का ना है। विराट कोहली इस बार 33 छक्के लगा चुके हैं। सुनील नारायण 32 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और रियान पराग के बल्ले से अभी तक 31-31 छक्के देखने को मिले हैं। दूसरी और शिवम दुबे, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और निकोलस पूरन ने 28-28 छक्के लगाए हैं। 

'ipl 2024','most sixes in an IPL season','record of most sixes in IPL season has been broken','player with most sixes in an IPL season','most sixes in ipl 2024'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • IPL में विराट का साथी खिलाड़ी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार,

    IPL में विराट का साथी खिलाड़ी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार, बल्ले से उगल रहा आग

  • Nuwan Thusahara Hattrick  : कौन है ये 'जूनियर मलिंगा',

    Nuwan Thusahara Hattrick : कौन है ये 'जूनियर मलिंगा', हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, IPL में इस टीम से खेलेगा

  • चमत्कार को नमस्कार! डॉक्टर भी मान गए थे हार, BCCI ने

    चमत्कार को नमस्कार! डॉक्टर भी मान गए थे हार, BCCI ने शेयर की एक वीडियो फिर पंत ने कही दिल जीतने वाली बात

  • RCB vs KKR Match : आईपीएल में आज उतरेगी विस्‍फोटक

    RCB vs KKR Match : आईपीएल में आज उतरेगी विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों की फौज...कोहली ब्रिगेड से कोलकाता की टक्कर

  • LSG vs PBKS Match : नवाबों के शहर में धमाल मचाएंगे

    LSG vs PBKS Match : नवाबों के शहर में धमाल मचाएंगे 'गब्बर', IPL 2024 में आज राहुल ब्रिगेड की पंजाब से टक्कर

  • DC vs SRH IPL 2024 : ट्रेविस हेड का तूफान, मगर रैना का

    DC vs SRH IPL 2024 : ट्रेविस हेड का तूफान, मगर रैना का रिकॉर्ड अभी भी सेफ, 10 साल पहले पावरप्ले में आया था भूचाल

  • IPL में चौकों-छक्कों की बारिश से खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर, BCCI

    IPL में चौकों-छक्कों की बारिश से खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर, BCCI को गेंदबाजों के हितों का ध्यान रखने के लिए सुरक्षा के सुझाए उपाय

  • Indian Premier League 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा

    Indian Premier League 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आईपीएल के बीच ये तीन खिलाड़ी लौटे अपने देश

  • IPL 2024 Orange Cap : विराट कोहली से धोनी के धुरंधर

    IPL 2024 Orange Cap : विराट कोहली से धोनी के धुरंधर ऋतुराज गायकवाड़ ने छीनी ऑरेंज कैप, देखें टॉप 5 की लिस्ट

  • IPL 2024 Orange Cap : विराट कोहली से धोनी के धुरंधर

    IPL 2024 Orange Cap : विराट कोहली से धोनी के धुरंधर ऋतुराज गायकवाड़ ने छीनी ऑरेंज कैप, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Recent Post

  • जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल,

    जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल, 2 से अधिक बच्चों पर जुर्माना व वोट रद्द की मांग रखी, देखें Video

  • शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास,

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक,

    इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल

  • इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी,

    इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी, इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

  • दिल्ली सरकार का यूटर्न,

    दिल्ली सरकार का यूटर्न, 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को मिलेगा तेल

  • सुखना लेक के खोले गए Flood Gate,

    सुखना लेक के खोले गए Flood Gate, चंडीगढ़ वालों के लिए बजी खतरे की घंटी

  • हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई,

    हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई, अग्रिम जमानत पर इस दिन होगा फैसला

  • जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त,

    जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त, 170 किलो था वजन

  • जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट,

    जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट, 5 किलो हेरोईन के साथ हथियार किए बरामद

  • बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड,

    बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड, तलाक के लिए दबाव बनाता था पति

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY