वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर खत्म होने के बाद पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हुआ है। अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह तापमान राज्य में आमतौर पर दर्ज किए जाने वाले तापमान के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29.3°C दर्ज किया गया।
बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है और कोई वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भी सक्रिय नहीं हो रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि होगी
आने वाले दिनों में पंजाब में आसमान साफ रहेगा। इससे सूरज चमकेगा और तापमान बढ़ेगा। अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिसके बाद पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। मौजूदा हालातों की बात करें तो पंजाब के शहरों में तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। केवल बठिंडा में तापमान 29.3°C दर्ज किया गया।