ख़बरिस्तान नेटवर्क: जालंधर पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले का आज सुबह-सुबह एनकाउंटर कर और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हार्दिक कंबोज की गिरफ्तारी के बाद DIG Naveen Singla ने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हमलावर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर का साथी है।
2-3 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
DIG सिंगला ने बताया कि इस पूरी घटना को 2 से 3 आरोपियों ने अंजाम दिया है। हमलावर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर का साथी है। जीशान पहले से कई मामलों में वाटेंड है, उस पर पहले से कई पर्चे दर्ज है। यूट्यूबर रोजर संधू और शहजाद भट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव है।
RGS ग्रेनेड से किया गया था हमला
DIG ने आगे कहा कि ने कहाकि रोजर संधू के पास यूके की पीआर है और इस्लाम के खिलाफ बोलने को लेकर शहजाद भट्टी ने उसके घर पर हमला करवाया। उसके घर पर RGS टाइप का ग्रेनेड फेंका गया था। यह ग्रेनेड हार्दिक को उसके साथी ने मुहैया करवाया था, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हार्दिक सोशल मीडिया के जरिए जिशान के संपर्क में आया है और उसका माइंडवॉश करके इस काम में उसे लाया गया
यमुनानगर से आरोपी हार्दिक को किया अरेस्ट
इस घटना को लेकर हार्दिक कंबोज को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया। वहीं ग्रेनेड फेंकने के मामले में गिरफ्तार हार्दिक पुलिस को वेपन छुपाने वाली घटना पर लेकर गया, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस कारण किया गया था हमला
आपको बता दें कि रोजर संधू के घर पर फेंके गए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली थी। उसने वीडियो जारी कर कहा था कि रोजर संधू इस्लाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करता है, इसलिए उस पर हमला किया गया है। शहजाद भट्टी ISI का सदस्य है और ISI सदस्य ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई की बौखलाहट से घटना को अंजाम दिया था।