पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है। वही अब इस गर्मी से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक हिमाचल में पैंट का काम करता था। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति हिमाचल से वापस गुरदासपुर ट्रेन में आया था, लेकिन ट्रेन से उतरते ही उसकी हालत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। वही बीते दिन भी जालंधर में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वही पंजाब में तापमान 47 डिग्री के पार हो गया है।
वही पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। आज 18 जिलों में लू (लो) अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। इसके साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में लू चलने की संभावना है।
13 साल में सबसे ज्यादा पारा
बता दे कि 13 साल बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे पहले 1 जून 2012 को अमृतसर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वही मंगलवार को पंजाब का बठिंडा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
इस दिन मिलेगी राहत
पंजाब में 13 जून को अलग अलग अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही 14 से 16 जून तक अलग अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने और कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।