ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व IAS अधिकारी व पंजाब के भाजपा महासचिव जगमोहन सिंह राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस्तीफे में पार्टी पर आरोपी भी लगाए हैं।
चुनाव संविधान का उल्लंघन किया
जगमोहन राजू ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने चुनावों में संविधान का उल्लंघन किया है। 2024 नगर निगम के चुनाव के दौरान कुछ चहेतों को टिकट दिए गए, जिसके कारण पार्टी 85 में से केवल 8 सीटें ही जीत पाई।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिला अध्यक्ष पर भी आरोप लगाए हैं। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी को भेज दी है।