खबरिस्तान नेटवर्क: न्यूजीलैंड में एक पंजाबी युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत गई , जबकि उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक युवक की पहचान शुभ करमन सिंह के रूप में हुई है। शुभ करमन सिंह करीब 15 साल पहले न्यूजीलैंड गया था और अपने परिवार के साथ वहीं रह रहा था।
तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
शुभ करमन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। शुभ करमन सिंह के पिता अमरीक सिंह राजू ने बताया कि शुभ करमन अपने मासूम बेटे के साथ कार में घर से जा रहा था, तभी हाईवे पर आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें शुभ करमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।