खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के मीठापुर के निकट एक खेत से एक नवजात शिशु का भ्रूण बरामद किया गया है। बच्चे का भ्रूण किसी ने कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार शव को सबसे पहले सुरिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने देखा, जो चारा काटने के लिए खेत में आया था।
जिसके बाद गांव के बुजुर्गों को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच, बच्चे के भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
मीठापुर निवासी सुरिंदर ने बताया कि सुबह जब वह गाय के लिए चारा काटने खेत पर आया तो उसे नीले कपड़े में शिशु का भ्रूण पड़ा मिला। बच्चे का भ्रूण बिल्कुल ताजा लग रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
खेत में मिला भ्रूण
जानकारी देते हुए ASI बलविंदर सिंह ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त जगह एक भ्रूण मिला है। मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था। बलविंदर सिंह ने कहा कि आज ही भ्रूण को खेत में फेंका गया है। हालांकि अभी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।