अमेरिका में रोचेस्टर हिल्स के चिल्ड्रन वाटर पार्क में फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें दो बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए है। इन दो बच्चों में एक की उम्र 8 साल है। फायरिंग की यह घचना शनिवार को रोचेस्टर हिल्स के चिल्ड्रन वाटर पार्क में हुई। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग वाटर पार्क में आए थे। इसी दौरान हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और हमलावर को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया। गोलियां बरसाने के बाद संदिग्ध पास के घर में छिप गया।
28 राउंड फायरिंग हुई
ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचर्ड ने बताया कि संदिग्ध शनिवार शाम करीब 5 बजे स्प्लैश पैड पर पहुंचा और करीब 28 राउंड फायरिंग की।
1 बंदूक और 3 खाली मैगजीन बरामद
घटनास्थल से एक बंदूक और तीन खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी और लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि खतरा अब भी बना हुआ है। घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट भी मौजूद है।
हालांकि, शुरू में संदिग्ध के फरार होने की खबर थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पास के एक घर में मृत पाया। संदिग्ध की ओर से इस्तेमाल की गई बंदूक घटनास्थल से बरामद की गई है। इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में गन कंट्रोल और पब्लिक फायरिंग से जुड़ी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
200 से ज्यादा मास शूटिंग की घटनाएं हो चुकी
अमेरिका में इस साल गोलीबार की यह कोई पहली घटना नहीं है। इस साल अब तक अमेरिका में 200 से ज्यादा मास शूटिंग की घटनाएं हो चुकी है। इस घटना में सैंकड़ों लोगों की मौत हुई है जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। अमेरिका में गन कंट्रोल कानून बनने के बाद भी आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कहीं भी फायरिंग कर दी जाती हैं। राह चलते किसी को मार दिया जाता है। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क में इस तरह की घटनाएं आम सी हो गई हैं।
जालंधर की 2 बहनों पर हुई थी फायरिंग, 1 की हो चुकी मौत
मेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसमें 29 साल की जसवीर की मौत हो गई। जबकि उसकी 20 साल की बहन गगन गंभीर रूप से जख्मी है और अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। अब इस मामले पर पीड़ित लड़कियों के परिवार का बयान सामने आया है।
जालंधर का ही रहने वाला है आरोपी
लड़िकयों पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसकी पहचान गौरव गिल के रूप में हुई है जो जालंधर के गांव हुसैनपुर का रहने वाला था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों गौरव गिल को जानती थी।