कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को आज (ईडी) एनफोर्समेंट डिपार्मेंट ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें मनी लॉड्रिंग से जुड़े मामले में अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट के बाद ईडी के अधिकारी ने बताया कि आशू को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।
जवाब देने से बचते दिखाई दिए ईडी अधिकारी
ईडी के अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मनी लाॉड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशू को गिरफ्तार किया गया है। वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं किस कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने आगे बताया कि आशू को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
AAP और BJP मिलकर कांग्रेस को परेशान कर रही
आशू की गिरफ्तारी पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का कहना है कि आप और बीजेपी मिलकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने में लगी हुई है। क्योंकि जो इनकी बात नहीं मानता, उनके पीछे यह विजिलेंस और ईडी की टीमें लगा देते हैं। पंजाब में आप बीजेपी की बी टीम के तौर पर काम कर रही है।
जानबूझ कर किया जा रहा है परेशान
पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि आशू को जान बूझ कर परेशान किया जा रहा है। सरकार का जिसे दिल करता है उसे अरेस्ट कर लेती है। अरेस्ट करने के बाद में उन्हें कुछ नहीं मिलता है। यह सिर्फ कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।