खबरिस्तान नेटवर्क : हम सभी ने कभी न कभी 'अखंड भारत' शब्द जरूर सुना या पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखंड भारत क्या है? माना जाता है कि भारत की स्थापना वैदिक काल में हुई थी, लेकिन तब हमारे देश की सीमाएँ बहुत बड़े क्षेत्र तक फैली हुई थीं। हमारा देश 'आर्यावर्त' के नाम से जाना जाता था। समय के साथ कई देशों ने अखंड भारत से अलग होकर अपनी-अपनी पहचान बनाई।
ये देश अखंड भारत से अलग होकर नये बने
अखंड भारत की स्थापना का आखिरी काम गुप्त वंश की तरफ से किया गया। गुप्त वंश ने 510 ई. तक संयुक्त भारत के कुछ हिस्सों पर शासन किया, लेकिन उनके पतन के बाद एक-एक करके कई देश अखंड भारत से अलग हो गए।
तो आईए जानते है कि भारत से कौन से देश अलग बने है
अफ़ग़ानिस्तान
भूटान
श्रीलंका
म्यांमार
नेपाल
इंडोनेशिया
तिब्बत
पाकिस्तान
बांग्लादेश
इनमें से पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत की आजादी के बाद अलग-अलग बने।
ब्रिटिशों ने 200 साल तक किया था राज
1857 के भारतीय सैनिक विद्रोह के बाद, इसके बाद भारत में से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त कर दिया गया था और ब्रिटिश राज की स्थापना के लिए ब्रिटिश सरकार ने प्रशासन अपने हाथ में ले लिया। ब्रिटिश राज 1858 और 1947 के बीच भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश शासन का काल था, लगभग 89 सालों तक ब्रिटिश काल की शासन प्रणाली की स्थापना 1858 में की गई थी जब ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन रानी विक्टोरिया के हाथ में आ गया था।
आजाद भारत
भारत ने लगभग 200 सालों तक ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और 15 अगस्त, 1947 को भारत की स्वतंत्रता की घोषणा की। देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उसी दिन 'स्वतंत्रता दिवस' की घोषणा की।
इसके बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बन गया और आज पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाता है