लुधियाना में एक सूटकेस से व्यक्ति का टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे कर्मचारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में व्यक्ति की कटी हुई टांगे मिली जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी RPF को दी। जानकारी मिलते ही RPF और पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हे कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस मिला जिसमे व्यक्ति के अन्य शरीर के टुकड़े थे।
CCTV खंगाल रही पुलिस
वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे ने व्यक्ति को मारने के बाद उसे टुकड़ों में काटा और पुल से फेंकने की कोशिश की है। लेकिन वह सूटकेस को नीचे नहीं गिरा पाया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।
व्यक्ति की नहीं हो पाई पहचान
पुलिस का कहना है कि शव बुरी हालत में बरामद हुआ है और मृतक का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ मिला है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।