ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,364 तक पहुच गई है जबकि अब तक कोरोना से कुल 55 मौतें हो चुकी है। वही पंजाब में भी कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। मृतक महिला 69 साल की थी। रेपोर्ट्स ने अनुसार पंजाब में कोरोना के 18 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 11 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं, सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
24 घंटे में कोरोना के 500 मामले आए सामने
देश में बीते घंटे 24 में कोरोना के 500 मामले सामने आए है। जिसमे से केरल में सबसे ज्यादा 1679 मामले हैं। इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596, दिल्ली में 592 और महाराष्ट्र में 548 एक्टिव केस हैं।
अब तक 55 लोगों की गई जान
बता दे कि इस कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड से दो लोगों की मौत हुई, जिसमे से एक 5 महीने का बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही पंजाब में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। जबकिमहाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है।
स्कूल में जरूरी हुआ मास्क
ओडिशा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल कोविड गाइडलाइन के तहत खोले गए हैं। शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि जिन बच्चों को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे हल्के लक्षण हैं, उन्हें स्कूल में मास्क पहनना जरूरी है। गंभीर लक्षण वाले बच्चों को घर पर ही रहकर आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।