पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल की सीमा से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि आज दोपहर से मौसम में बदलाव आएगा।
1 से 15 सितंबर तक 34 .1 मिमी हुई बारिश
आपको बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में अब बारिश न के बराबर हो रही है। इसके साथ ही सितंबर महीने में दोनों जगहों पर औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। 1 से 15 सितंबर तक पंजाब में कुल 34.1 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस समय सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण हरियाणा में हो रही है। पंजाब में बुधवार को सिर्फ पठानकोट में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि अन्य किसी स्थान पर बारिश नहीं हुई है।
बारिश के कारण यूपी में 5 नदियां उफान पर
बारिश के कारण यूपी में गंगा , यूमना घाघरा, शारदा, सरयू जैसी नदियां उफान पर हैं। इसके साथ ही 21 जिलों में करीब 450 गांवों में बाढ़ आई है। आगरा में बुधवार को इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 2 फीट पानी भर गया। वहीं झांसी में बारिश से मकान गिर गया। इस दौरान मलबे में दबने से एक किसान की मौत भी हो गई।
मौसम विभाग ने आज 28 जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मैनपुरी, हाथरस, आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में आज 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद हैं।