ख़बरिस्तान नेटवर्क : लगभग 10-12 वर्षों से लंबित बर्ल्टन पार्क प्रोजेक्ट के फिर से शुरू होने की खबर से पूरे जालंधर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बहु उद्देश्य प्रोजेक्ट के फिर से शुरू होने पर पंजाब के बागवानी स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सेंकड़ों विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि आंतकवाद तथा नशे का दंश झेल चुके पंजाब को फिर से देश के किसी भी अन्य प्रगतिशील राज्य के बराबर ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री ने लंबित परियोजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया हुआ है। जिस गति से विकास कार्य चल रहे हैं, यह पंजाब के लिए सकारात्मक है। अपने प्रगतिशील उपायों ने विकास कार्यों को गति दी है।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 12 महीनों में पूरा होना चाहिए था, लेकिन 12 वर्षों के पश्चात भी यह पूरा नहीं होना पिछली सरकारों की विफलता को दर्शाता है, वहीं आम आदमी पार्टी के मेयर विनीत धीर द्वारा इस प्रोजेक्ट पर विशेष रुप से फोकस कर उसको फिर से शुरू करवाने की जो कवायद की है वह काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा कि मेयर विनीत धीर तथा कमिश्नर नगर निगम की इस मेहनत को चार चांद लगाने से राज्य सभा सदस्य अशोक मित्तल की बड़ी भूमिका रही है, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जालंधर एक बार फिर से विश्व के मानचित्र पटल पर उबरा हुआ दिखाई देगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस प्रोजेक्ट को नए सिरे से शुरू करने की मंजूरी देने के लिए उनका कोटि कोटि धन्यवाद किया। क्यूंकि यह प्रोजेक्ट जालंधर की दशा और दिशा दोनों को बदलने में सहायक सिद्ध होगा।