बठिंडा को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टीके पदमजीत सिंह मेहता बठिंडा नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं। पदमजीत सिंह मेहता पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अमरजीत सिंह मेहता के बेटे हैं। आप के पदमजीत सिंह मेहता को 50 में से 35 वोट मिले। यही कारण है कि वह नये मेयर बन गये हैं। उन्होंने एक अंग्रेजी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। भारत में सबसे युवा मेयर बन गए हैं।