खबरिस्तान नेटवर्क: दिल्ली वासियों को उनका नया मेयर मिल चुका है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। BJP के राजा इकबाल दिल्ली के नए मेयर बने है। बता दें कि 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। जहां मेयर के पद पर BJP के राजा इकबाल वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर BJP के जय भगवान यादव ने जीत हासिल की।
दो साल बाद BJP की वापसी
बता दें कि दिल्ली में भाजपा सरकार की दो साल बाद MCD (Municipal Corporation of Delhi) की सत्ता में वापसी हुई है। चुनाव में कुल 142 वोट पड़े जिनमें से 133 वोट राजा इकबाल सिंह को मिले। जीत के बाद नए मेयर ने कहा कि वो सभी को साथ लेकर चलेंगे। सभी की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली की सफाई उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही जनता को सभी सुविधाएं मिलेगी।
अकाली दल छोड़ BJP में हुए थे शामिल
राजा इकबाल सिंह भाजपा के नेता हैं। वे इससे पहले नॉर्थ MCD के मेयर पद को संभाल चुके है। वे दिल्ली के GTB नगर के पार्षद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही निगम के सिविल लाइंस जोन के प्रमुख भी रहे चुके हैं। बता दें कि राजा इकबाल सिंह अकाली दल को छोड़कर BJP में शामिल हुए थे।