राणा गुरजीत सिंह के भतीजे हरदीप सिंह 20 सरपंचों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी, आप ब्लॉक प्रधान, कांग्रेस के पूर्व काउंसलरों और अकाली दल के यूथ आईकन को सुनील जाखड़ ने पार्टी में शामिल करवाया है।
.jpeg)

इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व काउंसर नीरज जैन, अनमोल ग्रोवर, सुभाष गोरिया, राहुल बाजवा, अजय बब्बल, तरसेम थापा, ओम प्रकाश, जतिन शर्मा, कुलदीप दीपू, सिडक पाल सिंह, विकास शाही, बलविंदर सिंह वडाला, डॉ. हर्ष डलिया, पारुल अरोड़ा, संजीव शर्मा, रणवीर सिंह, पकंज सारांगल, राहुल ग्रोवर, तरुण बाथला, विशाल सुरी, राजव कवल सिंह और अभिषेक जैन भाजपा में शामिल हुए।
