जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र अरोड़ा ने नगर निगम इलेक्शन लड़ने के लिए पार्टी ऑफिस में जाकर अपना नामांकन जमा करवाया है। ये नामांकन उन्होंने जनरल सैक्रेटरी अशोक सरीन को दिया। देवेंद्र वार्ड नंबर 56 से चुनाव लड़ने जा रहे है।
अशोक सरीन ने कहा कि दविंदर अरोड़ा बहुमत से चुनाव जीतेंगे और इलाके के लोगों की समस्याओं का हल जरूर करेंगे। अरोड़ा एक समाज सेवक भी हैं वह हर वक्त समाज सेवा के कामों में लगे रहते हैं। लॉकडाउन में भी इन्होंने बढ़ चढ़कर लोगों की सेवा की थी।
आपको बता दें कि दविंदर श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट और हरबंसनगर वेलफेयर सोसाइटी के मेंबर भी हैं। इसी के साथ भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के अध्यक्ष रहे हैं।
इस अवसर पर दफ्तर के इंचार्ज जी के सोनी सहइंचार्ज योगेश मल्होत्रा राजेश अरोड़ा स्टेट बैंक के रिटायर्ड मैनेजर पवन बस्सी ब्रह्म स्वरूप लुदरा रमन गुंबर शारदा जी मंगा पहलवान और भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थिति है