खबरिस्तान नेटवर्क: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट है। दोनों राज्यों के बॉर्डर इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के पाकिस्तान के साथ लगते बॉर्डर वाले 6 जिलों में आगामी आदेशों तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर शामिल है। वहीं तरनतारन में 8 से 11 मई तक 4 दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।
राजस्थान के इन जिलों में स्कूल बंद
वहीं राजस्थान बॉर्डर के पास वाले जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से सीमावर्ती जिले जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी में आगामी आदेशों तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी हुई रद्द
चंडीगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने भी अपने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। उन्हें निर्देश दे दिए हैं कि आपातकालीन ड्यूटी के लिए 24/7 तैयार रहें। यदि कहीं भी और कभी भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट देनी पड़ेगी। इसके साथ ही सीमावर्ती राज्य पंजाब में भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त हो गई है। पंजाब पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन हुआ जारी
इसको लेकर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। 7 मई 2025 को मिशन स्वास्थ्य निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन चंडीगढ़ यू.टी द्वारा जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में 3 निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की छुट्टी अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। आपातकालीन ड्यूटी के लिए उन्हें 24X7 उन्हें तैयार रहना है। यदि कहीं भी और कभी भी उन्हें ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करना चाहिए। उन्हें 24X7 फोन पर उपलब्ध रहना चाहिए और कॉल का तुरंत जवाब भी देना चाहिए नहीं तो उन पर सख्त अनुशासनत्मक कार्रवाई शुरु होगी।