web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

500 साल बाद अयोध्या में विराजे सिया-राम, अब आसानी से मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट


500 साल बाद अयोध्या में विराजे सिया-राम,
6/5/2025 7:07:43 PM         Raj        Ayodhya Ram Mandir, 15 crore donations , Ram lalla , Ram Mandir Trust, Mahakumbh, Donation              

गुड मॉर्निंग जी 

आज है भारतीय क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे का जन्मदिन

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट

रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या को सुलझा दिया है। क्योंकि रेलवे ने तत्काल टिकट यानि इमरजैंसी टिकट की बुकिंग में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

भारत में बनेगी राफेल जहाज की बॉडी

फाइटर जेट राफेल बनाने वाली कंपनी द सॉल्ट एविएशन ने भारत की टाटा ग्रुप के साथ एक बड़ी डील कर ली है। द सॉल्ट एविएशन अब टाटा ग्रुप के साथ मिलकर फाइटर प्लेन राफेल की बॉडी भारत में बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा वरिष्ठ नेता ने अकाली दल में की वापसी

भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सोहन सिंह ठंडल फिर से शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार को नोटिस

बेंगलुरु भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है और हादसे को लेकर रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर

असम में बाढ़ से मची भारी तबाही, 14 लोगों की मौ'त

असम के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से वार्षिक मानसूनी बाढ़ काफी खतरनाक होती हुई दिख रही है। इस साल बाढ़ की पहली लहर के कारण 21 जिलों को प्रभावित किया है। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में लगातार 2 छुट्टियां

पंजाब में 7 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण  सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 8 जून रविवार को भी छुट्टी रहेगी। पूरा पढ़ें 

ट्रंप ने ईरान सहित इन 12 देशों पर लगा दिया बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सात अन्य देशों पर भी सख्त यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। पूरा पढ़ें 

मां ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करवाया

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेटी के मुताबिक उसकी मां ने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पूरा पढ़ें 

फिर पंजाबी फिल्मों को लेकर बोले पाकिस्तानी कॉमेडियन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और इंडिया के पंजाब कलाकारों के बीच में चल रहे विवाद में एक बार फिर पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर सुर्खियों में बन गए हैं। पूरा पढ़ें

500 साल बाद अयोध्या में विराजमान हुए भगवान राम-माता सीता

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा वाले दिन भगवान राम के राजा-राम रुप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समाप्त हो गई है। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग

6 जून 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से मनाया जाता है। यह सभी एकादशी में सबसे श्रेष्ठ और उत्तम एकादशी होती है। इसमें सभी एकादशी के व्रत के बराबर फल मिलता है। इस दिन हस्त नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 46 -12:39 मिनट तक है। राहुकाल सुबह 10:33 − 12:12  मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें उन्हें जीत मिलते दिख रही है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे तो आप भविष्य को लेकर कुछ दिन खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप आज दिखावे की चक्कर में ना पड़े, नहीं तो इससे आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन आपके आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। आपकी इच्छा पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। जिससे उनके जन समर्थन में इजाफा देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से आपकी इसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके मन में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपका कोई मित्र धन को लेकर आपको मार्गदर्शन दे सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा नाम करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कोई अच्छा मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और संतुलित भोजन लें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत के मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में कुछ उलझनें रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील लटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने मित्रों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको मानसिक तनाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। संतान को पढ़ाई लिखाई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।

मीन राशि

आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना होगा, तभी उनको अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता बनी हुई थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

'Ayodhya Ram Mandir','15 crore donations','Ram lalla','Ram Mandir Trust','Mahakumbh','Donation'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • आज मंदिर में प्रवेश करेंगे रामलला, गर्भृह का होगा शुद्धीकरण,

    आज मंदिर में प्रवेश करेंगे रामलला, गर्भृह का होगा शुद्धीकरण, जानें आने वाले दिनों में दिन भर क्या-क्या होंगे कार्यक्रम

  • 500 साल पहले राजपूतों ने खाई थी कसम अब पहनेंगे पगड़ी,

    500 साल पहले राजपूतों ने खाई थी कसम अब पहनेंगे पगड़ी, रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ टूटेगा रिवाज

  • गुरुबाणी में मिलता है राम का नाम, सिर्फ हिंदुओं का नहीं है

    गुरुबाणी में मिलता है राम का नाम, सिर्फ हिंदुओं का नहीं है अयोध्या. सिख और जैन धर्म का है राम नगरी से गहरा नाता

  • प्राण प्रतिष्ठा के कारण Ayodhya पर दुनिया का ध्यान, रामलला

    प्राण प्रतिष्ठा के कारण Ayodhya पर दुनिया का ध्यान, रामलला के स्वागत में बदल रही रामनगरी, जानें यहां के लोगों के मत

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में आधी छुट्टी,

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में आधी छुट्टी, AAP को लगा बड़ा झटका

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में आधी छुट्टी,

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में आधी छुट्टी, चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन स्थगित

  • रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगीराज ने बताए अचंभित

    रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगीराज ने बताए अचंभित करने वाले अनुभव, बनते देखने रोज आते थे 'हनुमान जी'

  • Ayodhya Ram Mandir  : दिसंबर तक पूरा होगा अयोध्या में राम

    Ayodhya Ram Mandir : दिसंबर तक पूरा होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित

  • लोकसभा चुनावों से पहले पूर्व सीएम चन्नी रामलला के दर्शन करने पहुंचे,

    लोकसभा चुनावों से पहले पूर्व सीएम चन्नी रामलला के दर्शन करने पहुंचे, पत्नी भी रहीं मौजूद, देखें Video

  • भक्तों के माथे पर अब नहीं लगेगा चंदन, चरणामृत देने पर भी

    भक्तों के माथे पर अब नहीं लगेगा चंदन, चरणामृत देने पर भी पाबंदी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तत्काल प्रभाव से रोका

Recent Post

  • पीएम मोदी ने सबसे बड़े रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन,

    पीएम मोदी ने सबसे बड़े रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन, राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें

  • NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर अरेस्ट,

    NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर अरेस्ट, कनाडा पुलिस ने पकड़ा

  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी,

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी, राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें

  • सेना के हेलिकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजैंसी लैंडिंग,

    सेना के हेलिकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजैंसी लैंडिंग, सेना ने पूरा इलाका किया सील

  •  Android यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी,

    Android यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, इस वजह से आ रहा सिक्योरिटी अलर्ट मैसेज

  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी,

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिली धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट पर

  • ट्रंप से तकरार Elon Musk को पड़ी भारी,

    ट्रंप से तकरार Elon Musk को पड़ी भारी, एक दिन में गया इतना पैसा, टेस्ला की वैल्यू में भी आई गिरावट

  • Elon Musk के स्टारलिंक की भारत में एंट्री,

    Elon Musk के स्टारलिंक की भारत में एंट्री, टेलीकॉम मंत्रालय से मिला लाइसेंस

  • राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें,

    राजन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

  • जालंधर में पेड़ के साथ लटकती मिली युवक की लाश,

    जालंधर में पेड़ के साथ लटकती मिली युवक की लाश, तीन दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY