लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पत्नी संग अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे। रामलला के दर्शन के बाद चन्नी ने इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
बीते दिनों कांग्रेस विधायक चरणजीत का बर्थडे केक लेकर उनके पास पहुंचे। इस केक पर 'साडा चन्नी जालंधर' लिखा हुआ था। इस दौरान चन्नी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की जालंधर सीट से चरणजीत चन्नी को टिकट मिल सकती है।