ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के मलप्पुरम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क पर बच्चे के साथ जा रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला दूर जाकर गिर जाती है। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई है। महिला की पहचान 33 साल की बदरिया के रूप में हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे अपने बच्चे का हाथ पकड़ कर जा रही महिला को पीछे से सफेद रंग की तेज रफ्तार टक्कर मार देती है और वह काफी फीट दूर जाकर गिरती है। हालांकि इस दौरान बच्चे को कुछ नहीं होता है और वह हादसे के बाद दौड़ता-दौड़ता हुआ अपनी मां को उठाने जाता है। पर टक्कर के बाद उसकी मां बेसुध हो जाती है।
महिला के सिर में आई चोटें
हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने महिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत ठीक नहीं है, वहीं महिला के परिवार ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
हादसे के बाद लोगों ने उठाए सवाल
यह दर्दनाक दुर्घटना एक रिहायशी इलाके में हुई जिसने इलाके में सड़क सुरक्षा और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मुद्दे पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत कोट्टक्कल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।