हरियाणा के कैथल में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस SYL नहर में गिर गई। जिसके कारण 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सुबह सुबह हुआ हादसा
यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। लेकिन सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस के में कोई टेक्निकल खराबी आ गई थी। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी।
महिला कंडक्टर की हालत नाजुक
फिलहाल सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक और महिला कंडक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है।