हरियाणा शिक्षा विभाग ने साल की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि राज्य के स्कूलों में 4 स्थानीय छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
अब प्रदेश में हरियाली तीज, छोटी दिवाली, बुद्ध पूर्णिमा और शहीद उधम सिंह की जयंती पर छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों में इस संबंध में जानकारी दी गई है।
