ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में 9 साल का बच्चा 66केवी की तारों की चपेट में आ गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पार्क में खेलते समय जैसे ही बच्चे ने रस्सी से बंधा पत्थर 66 केवी लाइन पर फेंका तो बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जख्मी बच्चे की पहचान तीसरी कक्षा के आरव के रूप में हुई है। यह हादसा जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा पास में ही बनी झुग्गियों में रहता था। इस सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी भी सामने आया है।
करंट लगने से बुरी तरह झुलसा
आरव की हालत गंभीर है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। आरव के नाना हरि सिंह ने बताया कि आरव शाम चार बजे पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज ऊपर की ओर फेंकी और अचानक बिजली उस पर गिरी। जिसकी बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।