नेपाल में 2 हैलिकॉप्टर आपस में टकराए, हादसे में एक भारतीय की मौत

नेपाल में एवरेस्ट में मंगलवार को सुबह-सुबह लैंडिंग के दौरान 2 हैलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई है, जबकि न्यूज़ीलैंड के भारतीय मूल के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेलगंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : नेपाल में एवरेस्ट में मंगलवार को सुबह-सुबह लैंडिंग के दौरान 2 हैलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई है, जबकि न्यूज़ीलैंड के भारतीय मूल के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेलगंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा करीब सुबह 8 बज कर 11 मिनट पर फेरीचे हेलीपैड हुआ है। यहां दोनों हैलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों इतने नज़दीक आ गए कि हैलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। जिसके बाद दोनों क्रैश होकर गिर गए।

एक ही जगह उतरने की कोशिश में हादसा
नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक हेलिकॉप्टर लुकला से आ रहा था, जबकि दूसरा एवरेस्ट बेस कैंप के पास गोरक्षेप की तरफ से लौट रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से एक ही जगह उतरने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीपैड पर बर्फ जमी होने के कारण भी यह स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, हादसे की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *