अक्टूबर महीने में त्योहारों के चलते स्टूडेंट्स की मौज लगी हुई है। वहीं, छतीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में कुल 64 दिनों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।
डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक एज्युकेशन ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को चिट्ठी भेजी थी, जिसमें दशहरा और दीवाली की छुट्टी के बारे में जानकारी दी गई है।
दशहरा और दिवाली की छुट्टियां:
इस साल दशहरा के अवसर पर स्कूलों में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा रविवार होने के कारण बच्चों को दो दिन की छुट्टी मिलेगी। जिससे कुल मिलाकर 8 दिन की छुट्टी का बच्चों को मिलेगी।
इस तरह मिली 64 दिन की छुट्टियां
वहीं दीवाली के अवसर पर भी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। जिसमें फिर से रविवार पड़ने से छुट्टी का दिन बढ़ जाएगा। इस प्रकार, दिवाली पर भी बच्चों को 8 दिनों की छुट्टी मिलेगी। सर्दियों की छुट्टियां 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों की रहेंगी। वहीं, गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है। इस चरह इस सत्र में कुल 64 दिन स्कूल बंद रहने वाले है।
10 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद
देश के कुछ राज्यों में 10 अक्टूबर 2024 को स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तरों की छुट्टी रहेगी। 10 अक्टूबर को महासप्तमी (Mahasaptami) के कारण कई जगहों पर छुट्टी होती है।
त्योहारों की डेट
दशहरा: 12 अक्टूबर 2024 (उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा)।
दीवाली: 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 (दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज पर समाप्त होगा, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को मनाई जाएगी)।
इस तरह, स्टूडेंट्स को त्योहारों का आनंद लेने के लिए भरपूर समय मिलेगा।