अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। महाराष्ट्र और चंडीगढ़ में भी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छुट्टी का ऐलान। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिली है।
आज के इवेंट
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूस्थल की भारी सुरक्षा के बीच सफाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई हो रही।
देश की खबरें
गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा की पहली झलक आई सामने
अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। रामलला की पूरी तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला का पूरा चेहरा दिखाई दिया है। अयोध्या के राम मंदिर में 3 दिन बाद यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पढ़ें पूरी खबर
राम रहीम को मिली 50 दिन की पैरोल, 9वीं बार जेल से आएगा बाहर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आएगा। कोर्ट ने उसकी 50 दिन की पैरोल की जमानत मंजूर कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम रहीम सुबह तक जेल से बाहर आ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
चलते ट्रक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ हवा में उड़े गैस सिलेंडर
यूपी के गोंडा में एलपीजी सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही एक के बाद एक कई सिलेंडर में धमाके होने लगे। सिलेंडर हवा में उड़ते हुए फटने लगे। जिसके बाद आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पढ़े पूरी खबर
पंजाब की खबरें
चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 जनवरी को छुट्टी का किया ऐलान
चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने यह छुट्टी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी की है। गृह विभाग की तरफ से आदेश भी जारी हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना में 20 से 25 चोरों ने ज्यूलरी शॉप में की चोरी
लुधियाना के ताजपुर में वीरवार 20 से 25 चोरों ने एक ज्यूलरी शॉप में डेढ़ किलो की चांदी चुराकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पढ़ें पूरी खबर
कौमी इंसाफ मोर्चे का ऐलान
कौमी इंसाफ मोर्चे ने 20 जनवरी शनिवार को 3 घंटे के लिए पंजाब के 9 जिलों के टोल प्लाजे फ्री करने का ऐलान किया है। कौमी इंसाफ मोर्चा राज्य के करीब 20 टोल प्लाजा को बंद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
बेअदबी के आरोप में हत्या करने के आरोपी निहंग के खून में मिला ड्रग्स
बेअदबी के आरोप में युवक की हत्या करने के आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ के खून में ड्रग्स पाई गई। कपूरथला पुलिस ने आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का फगवाड़ा सिविल अस्पताल की लैब में डोप टेस्ट करवाया था। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में GST टीम की इलेक्ट्रॉनिक शॉप में रेड
GST की टीम ने जालंधर की इलेक्ट्रॉनिक शोरुम सहित कई दुकानों में रेड की है। GST की टीम ने दुकानों और शोरुम से सेल-परचेज के डॉक्यूमेंट बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर
सतलुज पुल पर चलती मिनी स्कूल बस में लगी आग
लुधियाना और जालंधर के बॉर्डर सतलुज दरिया पुल पर चलती हुई मिनी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और उसके साथी ने चलती बस से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
शनिवार, 20 जनवरी 2024 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और शुभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:10 − 12:53 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:53 से 11:13 मिनट तक रहेगा।
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवन स्तर में सुधार आएगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी वाणी व व्यवहार को देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।
वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सुचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का कोई का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनो के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ नए अनुबंधो का आपको लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी रखने के लिए रहेगा। कामकाज से संबंधित कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आप अपने काम में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े पदों की प्राप्ति कर सकती हैं। कला कौशल में सुधार आएगा। उनकी इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर जोखिम ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने सगे संबंधियो से किसी जरुरी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामलों में आपको धैर्य रख कर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा करने की कोशिश करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी आंखों व कान खोल कर कार्य करें। साझेदारी में काम को करने में आपको तेजी दिखानी होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच बनाए रखें। आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में कर्मनिष्ठ होकर काम करें। अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें। आवश्यक कार्यों में आपको दिल नहीं देनी है, नहीं तो वह लटक सकती हैं। सेवा क्षेत्र से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपका प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। व्यापार में आपको कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप परिजनों के साथ खूब समय बिताएंगे। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। कामकाज मैं आपको सक्रियता बनाए रखनी होंगी।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपके साहस व पराक्रम देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।