अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। रामलला की पूरी तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला का पूरा चेहरा दिखाई दिया है। अयोध्या के राम मंदिर में 3 दिन बाद यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। गर्भगृह में कर्नाटक के श्याम-वर्ण के पत्थर से बनी प्रतिमा रखी जा चुकी है।

साथ ही, 2 दिन पहले चांदी की रामलला की 10Kg की प्रतिमा का भ्रमण रामजन्मभूमि पर कराया गया। इस तरह से अयोध्या में पूजन के लिए रामलला की 2 प्रतिमाएं राम भक्तों के सामने होंगी।

वस्त्र का रंग दिन के अनुसार बदलेगा
आज रामलला का सफेद वस्त्र से श्रृंगार किया। रामलला के वस्त्र का रंग दिन के अनुसार बदलता रहता है। रविवार को गुलाबी, सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम कलर और शनिवार को रामलला नीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं।
क्रीम कलर के वस्त्र पहनाए गए
रामलला अपने तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ अस्थाई मंदिर में विराजित हैं। आज उन्हें क्रीम कलर के वस्त्र पहनाए गए। दिन के हिसाब से भगवान का शृंगार होता है। सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, बृहस्पतिवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को पिंक वस्त्र पहनाए जाते हैं।
54 देशों से आएंगे खास महमान
रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी और बौद्ध देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया है।
अरुण योगीराज की मूर्ति रखी गई
मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी।
प्राण प्रतिष्ठा क्या है
हिंदू धर्म में, प्राण-प्रतिष्ठा एक पवित्र अनुष्ठान है जिसमे भगवान का एक हिस्सा एक दिव्य छवि में स्थापित किया जाता है। अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। वैदिक अनुष्ठान के बाद मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। सात दिन के अनुष्ठान में गर्भगृह, निवास, यज्ञ आदि की शुद्धि शामिल होगी। इसमें नेत्र विज्ञान और रिफ्लेक्सोलॉजी भी शामिल है।