web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

जहरीली गैस वाला मौत का कुंआ, सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौ*त


जहरीली गैस वाला मौत का कुंआ,
4/4/2025 5:22:54 PM         Raj        MP, khandva, death well, poisonous gas, 8 died, 4 lakh compensation             

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खंडवा के कोंडावत गांव में गणगौर पर्व की खुशियां लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गई। खंडवा में गुरुवार को कुएं में उतरे 8 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुएं की सफाई के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ था। शुरुआती जांच के अनुसार, कुएं में मीथेन गैस मौजूद थी। जिसके संपर्क से लोगों का दम घुटा और 8 लोगों की जान गई। घटना के बाद प्रशासन ने इस कुएं को बंद करने का निर्देश जारी किया है।


जहरीली गैस से गई जानें
गणगौर विसर्जन की तैयारी के लिए गांव के लोग 150 साल पुराने कुएं की सफाई करने आए थे। बताया जा रहा है कि यह कुआं लंबे समय से बंद था और इसकी सफाई भी नहीं हुई थी। जिस कारण जहरीली गैस बनने की शंका जताई गई है। एक युवक कुएं की सफाई करने नीचे उतरा था लेकिन जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा। गांव के और लोग उसे बचाने जाते उससे पहले ही वह कुएं में गिरा और दलदल में समां गया। उसे बाहर निकालने के लिए एक-एक कर 8 लोग दलदल में फंस गए।


एक साथ उठी 8 अर्थियां
सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स) की टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों और जाल की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता सभी की जान जा चुकी थी। रात लगभग 8 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और सभी आठ लोगों के शव बाहर निकाले गए। शुक्रवार सुबह  पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाए गए। लोगों का दुख उस समय और बढ़ गया जब गांव से एक साथ 8 अर्थियां शमसान घाट के लिए निकली। यह मंजर हर किसी के लिए दिल दहला देने वाला था। 


सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया और  मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की 'कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ लोगों की मौत की दुखद जानकारी मिली है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'


6 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन नाम का युवक जो कुएं में सबसे पहले उतरा था उसकी 6 बेटियां हैं। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी करने वाला था। हर साल की तरह इस साल भी गणगौर के विसर्जन से पहले सफाई के लिए अर्जुन कुएं में उतरा था। 150 साल पुराने इस कुएं में 8 फीट तक गाद जमीं हुईं थी। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सबकी जान गई और दम घुटने से 8 लोगों ने आधे घंटे के अंदर दम तोड़ दिया।

'MP','khandva','death well','poisonous gas','8 died','4 lakh compensation'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • कनाडा में हिंदी फिल्म देख रहे लोगों पर जहरीली गैस का छिड़काव,

    कनाडा में हिंदी फिल्म देख रहे लोगों पर जहरीली गैस का छिड़काव, CCTV में कैद आरोपी

  • जहरीली गैस वाला मौत का कुंआ,

    जहरीली गैस वाला मौत का कुंआ, सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौ*त

Recent Post

  • कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिया इस्तीफा,

    कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिया इस्तीफा, SpiceJet के 4 कर्मचारियों को सेना के अधिकारी ने पीटा

  • कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिया इस्तीफा,

    कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिया इस्तीफा, कहा- अब जनता की सेवा करना पहली जिम्मेदारी

  • SpiceJet के 4 कर्मचारियों को सेना के अधिकारी ने पीटा,

    SpiceJet के 4 कर्मचारियों को सेना के अधिकारी ने पीटा, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी दूसरे का जबड़ा टूटा, देखें VIDEO

  • पंजाबी युवक की दुबई में सड़क हादसे में मौ'त,

    पंजाबी युवक की दुबई में सड़क हादसे में मौ'त, 2 बहनों का था इकलौता भाई

  • हरियाणा में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी,

    हरियाणा में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, 15 से ज्यादा लोग घायल

  • पंजाब में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट,

    पंजाब में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी

  • फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर,

    फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, इस एक्टर का कैंसर से हुआ निधन

  • पंजाब में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट,

    पंजाब में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों के लिए एडवाइजरी

  • सुबह सुबह हुआ दर्दनक हादसा,

    सुबह सुबह हुआ दर्दनक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौ'त

  • पंजाब पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा!

    पंजाब पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा! बीबीएमबी ने जारी किया अलर्ट, 6 जिलों में देखने को मिलेगा असर

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY