खबरिस्तान नेटवर्क: लुधियाना के जगराओं के गांव बिंजल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला गांव बिंजल में खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने महिला को कुचल दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी जांच में जुट गई है।
गेहूं चुगने जा रही थी महिला
सुत्रों के अनुसार, महिला का नाम चन्नो रानी बताया जा रहा है। वह अपने परिवार के लिए खेतों में गिरी हुई गेहूं की बालियां चुगने जा रही थी। घटना की जानकारी देते हुए थाना सदर के रायकोट के एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित सूरज कुमार ने उन्हें दी हुई जानकारी में बताया है कि उनका पूरा परिवार ही मेहनत-मजदूरी करता है।
पुलिस ने शुरु की मामले की जांच
गेहूं की कटाई के मौसम में मशीनों से कटाई के कारण खेतों में कुछ बालियां गिल जाती हैं। इन्हें चुग कर परिवार कुछ महीनों का राशन भी जुटा लेता है। हाथ से कटाई जब से बंद हुई है तब से उनका रोजगार खत्म हो गया है इसी कारण महिला खेतों में से गेहूं चुगने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे चलते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया है। हादसा इतना खतरनाक था कि महिला के शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना पुलिस को मौके पर दी गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।