पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसके कारण अब अब लोगों को जल्द ही कंबल और रजाई निकालनी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही ठंड अपना असर दिखाने वाली है। पिछले 24 घंटों में पंजाब का औसत तापमान 0.7 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.3 डिग्री कम हुआ है।
ठंड के साथ बारिश की भी संभावना
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और 27 तारीख के बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी और बारिश की भी संभावना है।
अमृतसर में AQI पहुंचा 160 के पार
पंजाब के अधिकतर शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब के अधिकतर शहरों को येलो कैटेगरी में रखा है। यानी कि फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। पंजाब के अमृतसर में AQI 163 पहुंच गया। बठिंडा में AQI 109, जालंधर में AQI145, खन्ना में 143, लुधियाना में 155, मंडी गोबिंदगढ़ में 143 और पटियाला में 128 AQI दर्ज किया गया।